रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में इस बार जमीन पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ आसमान का रोमांच भी देखने को मिलेगा। 2 नवंबर 2026 को नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम एयरोबेटिक प्रदर्शन करेगी। छह हेलीकॉप्टरों की एक साथ उड़ान और सटीक Formation दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहने वाली है।
एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी अपना कौशल दिखाएगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए प्रदर्शन करेंगे। इस पूरे आयोजन में वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवानों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
Six Helicopters, One Formation और आसमान में जबरदस्त रोमांच
राज्योत्सव के दौरान सारंग टीम के छह हेलीकॉप्टर एक साथ आसमान में अलग-अलग Formation बनाएंगे। बेहद सटीक तालमेल के साथ होने वाला यह एयरोबेटिक प्रदर्शन दर्शकों को रोमांचित करने वाला होगा। इसके अलावा वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।
वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक सारंग छह हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक प्रदर्शन करने वाली विश्व की इकलौती हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम है। टीम स्वदेशी Advanced Light Helicopter (ALH) ‘ध्रुव’ के जरिए अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
‘सारंग’ का नाम और रंग भी है खास
‘सारंग’ का अर्थ मोर होता है। इसी थीम से प्रेरित होकर टीम के हेलीकॉप्टरों की रंग-सज्जा तैयार की गई है। टीम देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भी भारतीय वायुसेना के पायलटों की दक्षता, अनुशासन और आपसी समन्वय का प्रदर्शन करती रही है।
आकाशगंगा टीम की Skydiving भी बनेगी आकर्षण
एयर शो में आकाशगंगा पैराशूट डिस्प्ले टीम भी अपना प्रदर्शन करेगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स ऊंचाई से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए अलग-अलग करतब दिखाएंगे। सारंग की हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक्स और आकाशगंगा का पैराशूट शो राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।
CM साय की पहल, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्योत्सव को इस बार विशेष आकर्षणों से जोड़ने की तैयारी है। राज्योत्सव में वायुसेना का प्रदर्शन इसी कड़ी का हिस्सा है। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और वायुसेना के अधिकारियों के बीच तैयारियों को लेकर बैठक भी हुई है।
Crowd Management पर प्रशासन की नजर
एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने Traffic, Parking और Security को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पार्किंग स्थलों का व्यवस्थित निर्धारण करने और कार्यक्रम स्थल तक लोगों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग और बेहतर साउंड सिस्टम की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए अलग कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा Air Force का कौशल
राज्योत्सव के दौरान होने वाला यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़वासियों के लिए भारतीय वायुसेना के अनुशासन, तकनीकी कौशल और टीमवर्क को करीब से देखने का अवसर होगा। छह हेलीकॉप्टरों की Formation Flight से लेकर आकाशगंगा टीम की पैराशूट जंप तक, इस बार राज्योत्सव में आसमान भी उत्सव का हिस्सा बनने जा रहा है।
















Leave a Reply